कल्पना शक्ति को करें मजबूत
प्यारे बच्चों , आज कल के इस इंटरनेट की दुनिया मे ज्ञान अर्जित करना कोई बहुत बड़ी बात नही है।आज कल किसी भी चीज के बारे में बड़ी आसानी से जानकारी गूगल के माध्यम से उपलब्ध हो जा रही है।इसी चक्कर मे आजकल के लोग चीजो को याद रखना इतना महत्वपूर्ण नही समझ रहे और उन्हें खुद से ज्यादा भरोसा गूगल पर होने लगा है। जो जिज्ञासा पहले के समय मे था कही उससे ज्यादा जिज्ञासा आज के लोगो मे है लेकिन पहले जितनी मेहनत करनी पड़ती थी उस जिज्ञासा को शांत करने में आज वो माहौल नही रह गया है,आज झट से किसी भी प्रश्न का उत्तर गूगल पर सर्च करके पता कर लिया जा रहा। मैं ये नही कह रहा कि गूगल से पश्नो का उत्तर खोजना गलत है लेकिन जितना इसका फायदा है उतना ही नुकसान भी। गूगल से सभी सवालों का उत्तर ढूंढने में अपने दिमाग का कही उपयोग तो हो ही नही रहा।दिमाग अन्य अंगों के जैसा ही है कि ये तेज या ज्यादा सक्रिय तभी रह सकता है जब इससे काम लिया जाय या इसके लिए व्यायाम किया जाय लेकिन आप अपने दिनचर्या के बारे में गहराई से देखे तो आपने अपना दिमाग का उपयोग करने के बजाय गूगल,यूट्यूब या इंटरनेट का उपयोग सबसे ज्यादा किया।आपने...