Posts

Showing posts from November, 2025

लालच बुरी बला है

Image
आज के असेंबली में बच्चो को "लालच बुरी बला है" नामक एक कहानी से लालच ना करने के लिए प्रेरित किया गया। राजा मिडास एक धनी लेकिन लालची शासक था जो और अधिक सोना चाहता था। एक दिन भगवान उसके सामने प्रकट हुए और उसको वरदान दिए —वह जिस चीज़ को भी छूएगा, वह सोने में बदल जाएगी। उत्साहित होकर, उसने अपने महल, फ़र्नीचर और यहाँ तक कि फूलों को भी सोने में बदल दिया। हालाँकि, जब उसने खाने की कोशिश की, तो उसका खाना सोने में बदल गया, जिससे उसे खाना नामुमकिन हो गया। इससे भी बुरी बात यह हुई कि जब उसकी प्यारी बेटी दौड़कर उसके पास आई, तो वह भी सोने की मूर्ति में बदल गई। दुखी होकर, मिडास को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने विनती की कि उसका वरदान वापस ले लिया जाए। उसकी इच्छा पूरी हुई, और उसे पता चला कि प्यार और खुशी सोने से कहीं ज़्यादा कीमती हैं। नैतिक शिक्षा: लालच दुःख का कारण बन सकता है। सच्चा धन प्रेम और साधारण खुशियों में निहित है।

हमें कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए।

Image
आज के असेंबली में बच्चो को कभी झूठ नहीं बोलने के लिए एक कहानी के माध्यम से प्रेरित किया गया। कहानी है 5 क्लास में पढने वाली मीणा और दीपा की.. दोनो बहुत होशियार चाहे पढाई की बात हो या स्कूल में किसी भी prog में हिस्सा लेने की… दोनो एक से बढ कर एक थीं.. हर चीज में अव्वल… पर अब टीचर को दोनो मे से चुनना था एक best all rounder बहुत मुश्किल था कि किसे चुने तो… टीचर को आईडिया आया और उन्होनें दोनो मे एक compitition करवाने की सोची और बोला कि इसमें जो जीत जाएगा वो बनेगा best all rounder… फिर दोनों को बुलाया गया और बीज दिए और बोले कि इनको घर ले जा कर गमले में लगाओ और दो महीने बाद जिसका पहली तारीख को जिसका पौधा अच्छा होगा उसे ही best all rounder डिक्लेयर बनाया जाएगा.. पर एक दूसरे को इसके बारे में बताना नही है यानि बात नही करनी के पौधा कितना बडा हुआ… जिसने भी बात की उसे इस कॉम्पीटिशन से बाहर कर दिया जाएगा.. दोनो खुश क्योकि बहुत आसान था.. पौधा ही तो लगाना था. दोनो घर गए गमले में बीज डाले और नियमित उसमे पानी देने लगीं कुछ समय बीता … गमले में पौधा बाहर नही आया… कुछ नही हुआ… दोनों बात भी न...